जालंधर (रोजाना भास्कर): सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को विजिलेंस ने फगवाड़ा में एक फैक्टरी से गिरफ्तार किया।
देर रात कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने मखीजा को 4 दिन के रिमांड पर भेजा। विजिलेंस टीम ने मखीजा के घर छापेमारी कर अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।