चंडीगढ़/जालंधर (रोजाना भास्कर): सोमवार को चंडीगढ़ में होने वाली कैबिनेट मीटिंग से पहले व्यापारियों के मसले पर सांसद संजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाक़ात की।
कैबिनेट मीटिंग से सांसद ने व्यापारियों की समस्याएं बताई ताकि नई पॉलिसी की घोषणा हो सके।
उद्योगपतियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
इंडस्ट्रियल प्रमोटर्स के लिए दो वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाएगी पंजाब सरकार, आज कैबिनेट में होगा फैसला। कैबिनेट में ओटीएस पर लग सकती है मोहर। 1 जनवरी 2020 से पहले आवंटित प्लाट का बकाया बिना जमाने के 8% ब्याज के साथ चुका सकेंगे। 31 दिसंबर 2025 तक जमा करना अनिवार्य होगा। लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग, उद्योगपतियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क होगा शुरू।