जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, माता गुजर कौर जी, छोटे साहिबजादे, भाई मति दास जी, भाई सती दास और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन सूरवीर सेवक दल पृथ्वी नगर द्वारा सभी संगतों के सहयोग से सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया।

जो किशनपुरा चौक, रविदास स्कूल, पीर बाबा नौ-बहार, अजीत नगर, चहल केबल, लाहौरियां दी चक्की, दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ।
इस अवसर पर अलग-अलग इलाकों से आई संगतों ने नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा और लंगर से स्वागत किया। इस मौके पर प्रेसिडेंट रणबीर सिंह बल ने बताया कि 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 39वां कीर्तन दरबार शनिवार, 13 दिसंबर को मोहल्ला पृथ्वी नगर में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्त्री सत्संग सभा और सभी साध संगत के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
जिसमें पंथ के मशहूर रागी जत्था भाई दविंदर सिंह सोढ़ी लुधियाना, भाई जबरतोर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई जगजीवन सिंह रामामंडी, भाई अवतार सिंह मुख ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब और भाई तजिंदर सिंह संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे।
इस मौके पर उनके साथ कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह सोनू, सचिव मुख्तियार सिंह, जसविंदर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह लाटी, ओंकार सिंह, हरदेव सिंह देबी, हरदीप सिंह भल्ला, चाओ सिंह, बलराज सिंह, सुरिंदर सिंह भोगल, चरणजीत सिंह, अरविंदर सिंह किशन, लकी कालरा, तरलोचन सिंह लकी, साहिब सिंह, गगनदीप सिंह, तरनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पाल, जसपाल सिंह भट्टी, रशपाल सिंह, करनजीत सिंह, लक्खा, मनी, प्रिंस, अश्मीत, चेतन आदि मौजूद थे।












