चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और BPEO अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने रजिस्टर-सी कोटे के तहत PCS (Executive Branch) भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विशेष भर्ती के जरिए योग्य अधिकारी बिना सामान्य ओपन PCS प्रतियोगी परीक्षा दिए प्रशासनिक सेवा में प्रवेश पा सकेंगे।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कन्फर्म कर्मचारी होना, 8 वर्ष की नियमित सेवा पूरी करना और बेदाग सेवा रिकॉर्ड होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, अतिरिक्त सेवा अवधि और पिछले पांच वर्षों की ACR को महत्व दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
यह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए प्रशासनिक सेवा में पहुंचने का एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।














