NEET पेपर लीक और CBSE विवाद पर उठी इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों, NEET 2026 पेपर लीक और CBSE मूल्यांकन विवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य और शिक्षा में पारदर्शिता के लिए है।

सोनम वांगचुक भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि यह केवल परीक्षा प्रणाली का नहीं, बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा है। उन्होंने शिक्षा सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से अनुशासन बनाए रखने, तिरंगा और किताबों के साथ पहुंचने तथा पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप फूल भेंट करने की अपील की। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और समर्थकों की मौजूदगी ने इस आंदोलन को राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।














