![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/03/Untitled-1.gif)
जालंधर. चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बजरी से भरा टिप्पर, अमृतसत से आ रही बस तथा फोर्ड फिएस्टा कार की दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि टिप्पर ने रोड पर अचानक ब्रेक लगा दी और बस टिप्पर के पीछे जा घुसी। बस के पीछे कार की टक्कर हो गई। घायल लोगों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/03/accdent-4-1024x405.gif)