सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपक बाली ने सौंपी जिम्मेदारी
जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने डॉ. बीडी शर्मा को जालंधर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति दीपक बाली की देखरेख में संपन्न हुई।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सनातन सेवा समिति हमेशा सनातनियों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि डॉ. बीडी शर्मा की समाज सेवा एवं समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपक बाली ने डॉ. बीडी शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सनातन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में तन-मन से सहयोग करना चाहिए, जिससे समाज हित के कार्यों को और मजबूती मिल सके।
वहीं, डॉ. बीडी शर्मा ने सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा एवं प्रदेश महासचिव दीपक बाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास और उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा सनातन सेवा समिति के माध्यम से समाज एवं सनातन धर्म की सेवा करेंगे।
सनातन सेवा समिति दोआबा जॉन के इंचार्ज पविंदर बहल से डॉ बी.डी शर्मा को अध्यक बनने पर बधाई दी ओर कहा कि डॉ बी.डी शर्मा के आने से जालंधर में सनातन सेवा समिति ओर भी मजबूत होगी।
#SanatanSevaSamiti #DrBDSharma #Jalandhar #PunjabNews #VijaySharma #DeepakBali #AAPPunjab #SanatanDharma #SocialWork #BreakingNews #JalandharNews #PunjabUpdate #ReligiousNews














