जालंधर (रोजाना भास्कर)। जालंधर के आदमपुर में काम से घर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति का चाइनीज मांझे से गला कट गया। गनीमत रही की स्वांस की नली बचने से जान बच गई। पीड़ित के गले पर कई टांके आए हैं। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह 45 को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतिबंध के बावजूद लोग इसके नुकसान को जानते हुए मौत बेच रहे हैं।
पकड़े जाने पर पंजाब पापुलेशन कंट्रोल बोर्ड ने कड़े जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान किया है फिर भी आसानी से चाइनीज डोर बेची जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है। गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गया था। लौटते समय गांव नाहल में प्लास्टिक के धागे में उलझकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार उसकी सांस की नली ठीक है और गले का बाकी हिस्सा कट गया है और उपचार चल रहा है।