हवा में बड़ा अलर्ट! तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची, वापस लौटी

अमृतसर/न ई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई।

सूचना मिलने पर विमान को तुरंत भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लाया गया और सुरक्षा कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

तकनीकी जांच के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी और अमृतसर में सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के कारण यात्रियों को करीब 4 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।