रोजाना भास्कर (जालंधर)। अखिल भारतीय सूचना राष्ट्रवादी की एक मीटिंग घास मंडी चुंगी के नजदीक हुई जिसमें पार्टी के विस्तार को देखते हुए कुछ अहम नियुक्तियां की गई।
जिसमें चंद्रकांत आशु को जिला देहाती का प्रमुख, अमन ग्रेवाल को जालंधर देहाती का उप प्रमुख, गगन अरोड़ा को उप प्रमुख जालंधर, राजेश कुमार को महामंत्री जालंधर, विकास ठाकुर को सेक्टरी जालंधर,
राहुल अरोड़ा को वार्ड नंबर 48 का प्रधान कुमार और विकास कुमार को वार्ड नंबर 40 का प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में विनय कुमार गगन सौरभ शर्मा और शिव सैनिक शामिल हुए। नवनियुक्त शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी हित में कार्य करेंगे।