अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा: 3000 करोड़ के लोन फ्रॉड में रेड, FIR दर्ज

रोजाना भास्कर (मुंबई/नई दिल्ली):CBI ने 23 अगस्त को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई यस बैंक से लिए गए 3,000 करोड़ रुपए के लोन में कथित गड़बड़ियों को लेकर की गई है।

जांच में सामने आया है कि फंड्स को फर्जी कंपनियों और ग्रुप की अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया। CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले 23 जुलाई को ED भी रिलायंस ग्रुप के 35 ठिकानों पर रेड कर चुका है।