अमृतसर: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की मौत पर बड़ा एक्शन, फोर्टिस के 4 डॉक्टरों पर केस दर्ज, पढ़ें 

अमृतसर/जालंधर, रोजाना भास्कर ( हरीश शर्मा): अमृतसर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की सर्जरी के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। 9 अक्टूबर 2025 को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक एसआईटी गठित की थी। बीते माह एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए स्पष्ट किया कि वरिन्द्र घुम्मन की मौत ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई।

रिपोर्ट के आधार पर अमृतसर पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(1) के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों—आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ. अलका तिवाड़ी, एनेस्थीसिया विभाग की हेड डॉ. राजेन्द्र कौर और कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अरुण कुमार चोपड़ा—के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

#Amritsar #VarinderGhumman #FortisHospital #MedicalNegligence #PunjabNews #BreakingNews #Justice