बैठकों का सिलसिला शुरू, हर गांव से जुड़ेंगे कार्यकर्ता
रोजाना भास्कर (जालंधर): पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा के रविवार को जालंधर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसी सिलसिले में मंडल-17 की बैठक आज खुसरोपुर में मंडल प्रधान जॉर्ज सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

भाजपा विधायक बना तो खत्म होंगी बुनियादी समस्याएं – अविनाश चंद्र
पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर ने कहा कि अगर कैंट से भाजपा का विधायक चुना गया तो गांवों की टूटी सड़कें, गंदा पानी और खराब सीवरेज जैसी समस्याएं खत्म होंगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया।
पंजाब को बचा सकती है सिर्फ भाजपा – अशोक सरीन हिक्की
भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पंजाब से नशा, गुंडागर्दी और धक्केशाही को केवल भाजपा ही मिटा सकती है।
जल विलास पैलेस में होगा भव्य कार्यक्रम
रविवार शाम 6 बजे जालंधर के जल विलास पैलेस में अश्वनी शर्मा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जमशेर, जंडियाला, खुसरोपुर जैसे ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
इस बैठक मे मंडल महामंत्री नरेश वालिया,गुरमीत लाल,जसवंत सिंह जोहल,अमरीक सिंह,जोगिंदर सिंह जोगी,हर्ष भारद्वाज,शारदा राम,जितेंद्र हंस,जीएस गुलरिया, अजय पीवाल,राज कुमार,करंज जरिया,अमरजीत सांपला,रामचंद्र गुरमीत लाल,सुमन कुमारी,मीना राणा मनदीप कौर,सिंगार लाल,जगदेव सिंह रिंकू,गुरदीप लाल,राजेंद्र कुमार,अनुज शारदा आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
            
