अश्वनी शर्मा को भाजपा में नई जिम्मेदारी, डॉ. सूफ़ी राज जैन ने दी बधाई

रोजाना भास्कर (जालंधर): सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड (उत्तर भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सूफ़ी राज जैन जी ने अश्वनी कुमार शर्मा को भाजपा पंजाब में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


डॉ. सूफ़ी राज जैन ने कहा कि अश्वनी कुमार शर्मा जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और जनसेवा को समर्पित नेता का पार्टी संगठन में पुनः सक्रिय योगदान मिलना, निश्चित ही पंजाब की राजनीति और समाज के लिए एक सकारात्मक दिशा निर्धारित करेगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अश्वनी कुमार शर्मा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश की सेवा में नया आयाम स्थापित करेंगे।