आप में शामिल हुए प्रसिद्ध व्यापारी नितिन कोहली: सिसोदिया बोले- पंजाब की इंडस्ट्री अब भरोसा कर रही है, लोगों के काम नहीं रुकेंगे 

जालंधर (रोजाना भास्कर): जालंधर के प्रतिष्ठित उद्योगपति नितिन कोहली जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। जिसको लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष ससोदियाय ने कहा कि यह हमारे AAP परिवार के लिए बेहद ख़ुशी का दिन है। नितिन कोहली जैसे सफल व्यवसायियों का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की इंडस्ट्री अब भरोसा कर रही है। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रसिद्ध उद्योगपति और पंजाब हॉकी के उप प्रधान नितिन कोहली।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल कर जालंधर सेंट्रल विधानसभा का इंचार्ज लगाया है। यह पहली बार है कि विधायक के होते हुए किसी अन्य को विधानसभा का प्रभाव सौंपा गया है। इस दौरान कार्यकारी प्रधान कलसी के साथ कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, पंजाब टरिज्म  विभाग के एडवाइजर दीपक वाली, विधायक इंद्रजीत कौर मान, नॉर्थ के इंचार्ज दिनेश ढल्ल, जालंधर के बड़े नेता भी उपस्थित थे।

मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर सेंट्रल का सारा काम कार्य अब से नितिन को ही देखेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जालंधर सेंट्रल विधानसभा में काफी घमासान मचा हुआ था।