जालंधर (रोजाना भास्कर): जालंधर-फगवाड़ा हाइवे पर स्थित Eastwood Village में सोमवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक सोसाइटी में हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जब सुरक्षा कर्मी संदीप (निवासी फगवाड़ा) ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया और युवकों ने उस पर गोली चला दी।
घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर सूक्खा, जो तलहन गांव का रहने वाला है, गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।