एअर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश, 100 की मौत; पूर्व CM रूपाणी भी थे सवार

रोजाना भास्कर (अहमदाबाद): लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 शनिवार दोपहर अहमदाबाद में टेकऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। प्लेन एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस से टकराया। टक्कर एक रिहायशी बिल्डिंग से भी हुई, जहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते थे। इसमें 15 डॉक्टर घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।