गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: सीएम भगवंत बोले—“दोषी चाहे मंत्री हो या आम आदमी, कार्रवाई होगी” शाह पर भी कहा तंज!

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर न्यूज (हरीश शर्मा): Bhagwant Mann ने गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के मामले में परिवार और विपक्ष द्वारा उठाई जा रही CBI जांच की मांग पर स्पष्ट रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है, रिमांड ली जाएगी और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “चाहे कोई मंत्री हो या आम नागरिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है।”

CBI जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मान ने कई पुराने मामलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि Y. पूरन कुमार मामले में हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के नाम सामने आए थे, लेकिन क्या वह केस CBI को सौंपा गया था?

इसी तरह एक परिवार द्वारा आत्महत्या की घटना, जिसमें पिता और बेटी की मौत हुई थी और पत्नी ने कांग्रेस नेता Raja Warring पर गंभीर आरोप लगाए थे—क्या उसमें CBI जांच हुई? उन्होंने पटियाला में आत्मदाह की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें तत्कालीन सरकार पर आरोप लगे थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले Amit Shah का नाम लिया था, तब क्या CBI जांच हुई या किसी ने इस्तीफा दिया? उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस इस मामले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

#BhagwantMann #PunjabPolitics #CBIInquiry #GagandeepRandhawa #PunjabNews #PoliticalStatement #JusticeForAll #BreakingNews