जालंधर (रोजाना भास्कर): सिविल डिफेंस जालंधर चीफ वार्डन प्रीतपाल सिंह नॉटी सुपरडेंट और धर्मेंद्र सिंह प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज की अगुवाई में पब्लिक जागरूकता कैंप गवर्नमेंट कॉलेज लाड़ोवाली रोड जालंधर में लगाया गया।
जिसमें कॉलेज स्टाफ स्टूडेंट्स को आपदा के समय दी जाने वाली फर्स्ट ऐड के बारे में जागरूक किया गया। अश्विनी चोपड़ा ने बताया कि कैंप में आपात स्थिति में अगर किसी को प्राथमिक उपचार देकर बचाया जा सकता है तो वही बहुत बड़ा धर्म है, जिसकी संपूर्ण जानकारी दी गई।
प्राथमिक उपचार अगर मरीज को सही समय पर मिल जाए तो जान बच जाती है।