रोजाना भास्कर (जालंधर): भटनूरा लुबाना गांव के 29 वर्षीय अरविंदर सिंह इंग्लैंड जाने की कोशिश के दौरान फ्रांस में लापता हो गए हैं। वह 1 अक्तूबर को करीब 80 लोगों के समूह के साथ नाव में सवार थे, जो इंग्लैंड पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। रास्ते में नाव पलट गई, सभी को बचा लिया गया, लेकिन अरविंदर का कोई सुराग नहीं मिला।
परिवार के अनुसार, वह 18 मई को वर्क परमिट पर पुर्तगाल गया था। वहां कुछ युवकों से मिलने के बाद इंग्लैंड जाने की योजना बनाई। नाव में कुल पांच पंजाबी युवक थे, जिनमें से चार सुरक्षित हैं।
आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि वे राज्य और केंद्र सरकार से संपर्क कर अरविंदर की तलाश में मदद लेंगे।