जालंधर: पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस गिरफ्तार, रिमांड पर

जालंधर। जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। वह हादसे के बाद से फरार था। उसके दो साले मदद करने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किए गए थे।

इन लोगों ने मुख्य आरोपी को छिपने में मदद की थी। यह घटना सितंबर 2025 में हुई थी जब रिची की फॉर्च्यूनर कार को एक क्रेटा कार ने टक्कर मार दी थी।

हालांकि, मुख्य आरोपी प्रिंस घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर थी। मंगलवार को आरोपी ने सरँडर कर दिया जिसके बाद उसका दो दिन का रिमांड लिया गया है।