रोजाना भास्कर (जालंधर): जालंधर के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखने वाले स्व. हकीम तिलक राज कपूर के सुपुत्र हरीश कपूर के निधन से शहर में गहरा शोक व्याप्त है। कुछ दिन पहले उनके निधन की खबर से सामाजिक और व्यावसायिक वर्ग में दुख की लहर दौड़ गई थी। परिवार के अनुसार, उनकी रस्म किरया आज (बुधवार) दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री देवी तालाब मंदिर के श्री राम हाल में संपन्न होगी।
हरीश कपूर अपने पीछे तीन योग्य पुत्र — डॉ. आशीष कपूर, डॉ. नवनीत कपूर और अर्पित कपूर — को छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों में भी शोक की भावना है। लोग उन्हें एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।
शहर के कई प्रतिष्ठित लोग, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और उनके जान-पहचान वाले आज श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
परिवार ने सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि वे रस्म किरया में शामिल होकर हरीश कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।