जालंधर में सनसनी: सुंदर नगर से 3 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर के सुंदर नगर इलाके में एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है।

परिजनों को उस समय घटना की जानकारी मिली, जब वे काम से लौटे और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास काफी तलाश के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आईं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।

#Jalandhar #SundarNagar #MissingGirls #MinorGirlsMissing #PunjabPolice #ACPNorth #Division8Police #CCTVFootage #BreakingNews #CrimeNews