जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के मकसूदा क्षेत्र में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के नए घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9:20 बजे एक्टिवा पर सवार एक युवक घर के बाहर पहुंचा और अचानक गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। इस पूरी वारदात की तस्वीरें घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि फायरिंग का मकसद क्या था और क्या यह किसी तरह की धमकी देने की कोशिश थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
#Jalandhar #JyotiNooran #Firing #Maqsudan #CCTV #PunjabNews #BreakingNews #PoliceProbe














