जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड, मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

जालंधर/चंडीगढ़ (रोजाना भास्कर): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मान सरकार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए अपने ही विधायक के घर पर विजिलेंस की रेड करवा दी। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में रेड की गई है।

सूत्रों की माने तो रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। इसको लेकर सरकार के पास फाइल पहुंच चुकी थी और विजिलेंस लगातार जालंधर में उन बिल्डिंगों की जांच कर रही थी जहां से एटीपी सुखदेव का संबंध था