जालंधर से बड़ी खबर : दो युवकों की गोली मारकर हत्या, साथी दोस्त ने घर सोते वक्त किया हमला; आरोपी फरार 

जालंधर (रोजाना भास्कर)। जालंधर में लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में मामूली विवाद में गोलियाँ मारकर दो दोस्तों की हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार सुबह घटी। शुक्रवार देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर पहले पार्टी की जहां उन्होंने शराब पी। लेकिन सुबह दिन चढ़ते ही उनकी आपस में बहस हो गई।

 

जिसके बाद दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में 2 युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्तिथ मंदिर के नजदीक हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।