जिला बार एसोसिएशन चुनाव: आदित्य जैन तीसरी बार प्रेसिडेंट… रत्तन दुआ को हराया, रोहित गंभीर चुने गए सेक्रेटरी; देखें संपूर्ण कवरेज

अन्य पदों पर कैसा रहा परिणाम, देखें संपूर्ण कवरेज

जालंधर (रोजाना भास्कर)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जालंधर के चुनाव संपन्न हो गये। चुनावों एक बार फिर परचम लहराते हुए आदित्य जैन लगातार तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं जिन्हें 1056 वोट पड़े।

उनके खिलाफ लड़ रहे रत्तन दुआ को 771 वोट मिले। वहीं सचिव के पद पर रोहित गंभीर ने 1116 मत हासिल कर जीत दर्ज की और अपने दोनों प्रतिद्वंदियों हर्ष भट्ट और तरसेम टाक को हराया।

वहीं सीनियर उप प्रधान राम छाबड़ा (1119 वोट) ने नरिंदर कुमार नरूला (690) को हराया। जूनियर उप प्रधान सूरज प्रताप सिंह (845) ने प्रदीप कुमार शर्मा-रजनीश सिद्धी और विपन कुमार खैहरा को हराया। जॉइंट सचिव साहिल मल्होत्रा (1463) ने मोहम्मद साजिद को हराया। वहीं असिस्टेंट सचिव के पद पर सोनालिका (635) ने जीत दर्ज की।

वहीं व्जीक्यूटिव सदस्यों में अमानत भगत (838), मेहुल खन्ना (832), प्रभु धीर (814), पायल (757), विजय मिश्रा (694), पारस चौधरी (693) तथा नेहा अतरी (649) चुनी गई।