तस्वीर विवाद पर अकाल तख्त पहुंचे AAP मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध, पांच सिंह साहिबानों के समक्ष रखी सफाई, बोले- हर सजा स्वीकार्य 

अमृतसर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध सोमवार (5 जनवरी) को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए। अमृतसर पहुंचकर वे नंगे पांव हेरिटेज स्ट्रीट से होते हुए सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए अकाल तख्त साहिब पहुंचे।

भाई जैता जी की यादगार में लगाई गई तस्वीरों को लेकर हुए विवाद पर मंत्री सौंध ने पांच सिंह साहिबानों के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का हर आदेश उन्हें स्वीकार है और वह उसे पूरी श्रद्धा के साथ मानेंगे।

मंत्री ने बताया कि जत्थेदार द्वारा विभाग में ऐसे अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं, जिसे सिख सिद्धांतों और पंजाब की विरासत की समुचित जानकारी हो।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने मंत्री सौंध के साथ-साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को भी तलब किया था। यह फैसला हाल ही में हुई पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया था।

#AkalTakhtSahib #AmritsarNews #TarunpreetSinghSondh #AAPPunjab #SikhTradition #PunjabHeritage #BhaiJaitaJi #PunjabPolitics #ImageControversy