राजस्थान रोज़ाना भास्कर (ब्यूरो): सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दूर दूर से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को खाटूश्याम मंदिर में पुलिस वाले ही ठग रहे हैं।

जल्दी दर्शन करने के लिए वीआईपी दर्शन के नाम पर पुलिस वाले ने पंजाब के रहने वाले एक परिवार को ठग लिया।जालंधर के रहने वाले साहिल आनंद ने बताया की वह अपने परिवार के साथ 30-3-2026 को राजस्थान में स्थापित खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने गए।
वहां पर भीड़ बहु ज़्यादा होने के कारण किसी ने उन्हें 5100 रुपये में वीआईपी दर्शन करवाने को कहा और एक मोबाइल नंबर दे दिया। कहा बाबा पार्किंग की और जाओ वहां पर वी आई पी गेट पर आपको पुलिस वाला लेने आएगा जो आपको दर्शन करवाने एक नंबर लाइन से लेकर जाएगा।
साहिल ने बताया की 30 मार्च दोपहर 2 बजे जब उन्होंने फ़ोन किया तो कुछ ही मिनटों में एक आदमी जो पुलिस की वर्दी में था उन्हें लेने आया और गेट से अंदर जाकर परसाद की दुकान में जाकर पैसे मांगने लगा।
साहिल ने बताया की जैसे उन्हें 5100 रुपए दिए उसी समय वह पुलिस वाला वहाँ से फरार हो गया और उन्हें दर्शन भी नहीं करवाए आगे खड़े दूसरे पुलिस वाले ने उन्हें एक नम्बर लाइन में जाने से रोक दिया और कहा अगर यहां से जाना है तो बात करवा दो।
साहिल ने बताया की उन्होने उस पुलिस वाले को बहुत फ़ोन किये लेकिन उस पुलिस वाले ने उनका फ़ोन नहीं उठाया और उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया ताकि हम उस को दुबारा कॉल ना कर सके।
साहिल ने बताया की फिर उन्हें वापिस भेज दिया गया और लाइन में लग कर 3 घंटे में माथा टेका । इस दौरान साहिल ने जब इस बात को मीडिया में लाना चाहा तो उन्होंने रोज़ाना भास्कर को सारी जानकारी दी रोज़ाना भास्कर के पत्रकार ने जब उस नम्बर को ट्रुकलर पर चेक किया तो उस पर राजस्थान पुलिस के नाम से वह नंबर आ रहा था ।
जब इस नम्बर 83060 16977 पर बात करणी चाही तो जैसे ही पत्रकार ने अपना बताया तो फ़ोन काट कर पत्रकार को भी ब्लॉक कर दिया गया।
श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी पुलिस के झांसे में न आएं और केवल कतार में लगकर ही दर्शन करें।














