नई दिल्ली/पंजाब (रोजाना भास्कर): दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, पूर्व CM और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े चुनाव हार गए हैं।
अब इसे शराब घोटाले का दाग़ कहें या दिल्ली की जनता से किए वादों का पूरा ना होना, जिन्होंने 10 साल साफ छवि के साथ चुनावलड़ने वाले केजरीवाल को शराब घोटाले में आरोपी देख नजरिया ही बदल लिया। केजरीवाल के कई बड़े करीबी नेता हर रहे हैं या हार चुके हैं।
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए।