नेक दिल समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार मल्होत्रा का निधन, रस्म किरया कल

रोजाना भास्कर, जालंधर (हरीश शर्मा): सिग्मा अस्पताल के मालिक डॉ. अश्विनी मल्होत्रा और नवल मल्होत्रा के पिता, स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार मल्होत्रा का सोमवार को दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी रस्म किरया 31 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड, जालंधर में आयोजित की जाएगी।

स्व. श्री कृष्ण कुमार मल्होत्रा एक सरल, विनम्र और सदाचारी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव सच्चाई, कर्त्तव्य और सेवा को सर्वोपरि माना। वह समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और ज़रूरतमंदों की मदद करना ही उनका जीवन मंत्र था। उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्य आज भी उनके परिवार और परिचितों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उनकी रस्म किरया 31 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड, जालंधर में आयोजित की जाएगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।