पंजाब मुख्यमंत्री मान सख्त: धरना प्रदर्शनों से आम जनता को परेशानी हुई तो बख्शेंगे नहीं, विरोध करने के तरीके बदलें

चंडीगढ़ (रोजाना भास्कर): पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा कोई कदम न उठाएं वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को धरना प्रदर्शन से होने वाली परेशानी का दरकिनार नहीं किया जाएगा।

पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जिससे सड़कें या रेलें अवरुद्ध हों या आम लोगों को परेशान किया जाए और उनकी दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो, उसे जनता के विरुद्ध माना जाएगा। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए।

विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है। ऐसे करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनतकश लोगों के हित में जारी।