पंजाब में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 2 लोगों की मौत; 3 घायल होने की सूचना

धमाके से घरों की दीवारें हिलीं, इलाके में अफरातफरी

रोजाना भास्कर (मोहाली): पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट था। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 5 लोग चपेट में आए। इसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। DSP हरसिमरन बल ने मौतों की पुष्टि की।