पंजाब में बाढ़ की वजह से 29 से ज्यादा लोगों की मौत, लापता की जानकारी जुटा रहे: हरपाल सिंह चीमा

रोजाना भास्कर (नई दिल्ली/चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब में बाढ़ की वजह से 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कुछ लोग अभी लापता जिनके बारे में जुटाई जा रही जानकारी।

मुख्यमंत्री ने अमित शाह को बताए बाढ़ के हालात। वित्तमंत्री बोले, सीएम की बात गृहमंत्री ने सुनी मगर पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज के बारे में कोई आश्वासन नहीं दिया

‌एनडीआरफफ के कंपनसेशन नियम भी बहुत पुराने इन्हें भी बदलने की जरूरत है। ने कहा कि चीमा बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन और चारे के ट्रक भेजे जा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, मौके पर जाकर किसानों से मिलेंगे शिवराज सिंह

पंजाब के हमारे किसान भाई-बहन बिल्कुल भी चिंता नहीं करें, केंद्र सरकार पूरी तरह से खड़ी हैं प्रभावित किसानों के साथ।