रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन का भी नाम शामिल है। उन्हें अब मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब राज गोदाम निगम लिमिटेड नियुक्त किया गया है।

गौतम जैन की जगह अब संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। संदीप ऋषि इससे पहले संगरूर के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को सरकारी कामकाज में गति और पारदर्शिता लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।














