परागपुर में एजीआई फ्लैट्स से लापता हुए एडवोकेट और महिला मित्र की लाश मिली, दूसरे आशिक ने जेल से पैरोल पर आकर कर दिया मर्डर

 मेरे पैसों से घर लिया और दूसरे के साथ कर रही थी…, इसलिए दोनों को… पढ़ें गिरफ्तार होने के बाद क्या बोला आरोपी

जालंधर (रोजाना भास्कर)। पिछले हफ्ते परागपुर में एजीआई फ्लैट्स से गायब हए एडवोकेट और उसके महिला मित्र की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। हत्यारा एक हाई प्रोफाइल कत्ल में पहले से ही जेल की हवा खा चुका है। जालंधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लापता होने के बाद पुलिस ने वक़ील की कार बरामद कर ली जिसमें चाबी लगी हुई थी। हत्यारोपी की पहचान हरविंदर सिंह बिंदर के रूप में हुई है जिसने लुधियाना में डीएसपी बलराज सिंह गिल और उसकी महिला मित्र का कत्ल किया था।

आरोपी ने कबूल किया कि उसे अपनी महिला मित्र को एडवोकेट के साथ रहने का पता चल गया था, जिससे 13 साल बाद जेल से पैरोल मिलते ही बिना बताए वहीं पहुंच गया। जिसने गिरफ़्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वो जेल में नशे का धंधा करता था ओर उसकी सारी कमाई महिला मित्र अंजूपाल निवासी संतोषपुरा को भेजता था। जिसने हाईवे पर एक फ्लैट ख़रीदा था जिसमें वकील संजीव उसके साथ रहता था। जिसकी भनक लगते ही उसने दोनों का अपहरण करके दोनों की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को दोनों के शव के बारे में भी बता दिया है जिन्हें रिकवर करने के लिए लुधियाना पहुंच गए हैं और पूछताछ की जा रही है।