मुंबई, न ई दिल्ली/रोजाना भास्कर ब्यूरो: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। निवेशकों में घबराहट के चलते बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। प्री-ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स करीब 3234.47 अंक लुढ़ककर 78,052.72 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 519 अंक टूटकर 24,659.25 के स्तर पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में गिरावट कुछ संभली, लेकिन सेंसेक्स अब भी 1072 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और निफ्टी 24,700 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। इसके साथ ही भारतीय रुपया भी दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे कमजोर होकर 91.32 पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए।
#ShareMarket #SensexCrash #Nifty #StockMarketNews #MiddleEastTension #IndianEconomy














