जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। क्राइम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी शूटर गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शूटर आकाश हाल ही में मोहाली में हुए जिम मालिक की हत्या के मामले में वांछित था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली के अलावा जगराओं में भी फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोलड़ीवाल इलाके में आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घायल शूटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
#JalandharNews #PoliceEncounter #CrimeNews #KaushalChaudharyGang #ShooterInjured #MohaliMurder #PunjabPolice #EncounterNews














