रोजाना भास्कर (जालंधर): शिरोमणि अकाली दल द्वारा जालंधर शहरी के नए नियुक्त अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह ढींडसा और जालंधर देहाती के नए अध्यक्ष सरदार बचितर सिंह कोहर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार मोहिंदर सिंह के.पी. के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सरदार मोहिंदर सिंह के.पी. जी ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल साहब द्वारा घोषित सभी ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति के फैसले का स्वागत किया और इस नए निर्णय के लिए बादल साहब को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियाँ पार्टी में एक नया जोश, नई दिशा और नया विश्वास लेकर आएंगी तथा ज़मीनी स्तर पर अकाली दल को और मज़बूती प्रदान करेंगी।
इस महत्वपूर्ण मौके पर उनके साथ निम्न साथी भी मौजूद रहे।
• अमृतबीर सिंह (अध्यक्ष, यूथ अकाली दल, जालंधर)
• गुरकिरपा सिंह
• सुखमिंदर सिंह राजपाल
• राजबीर सिंह
• मनबीर सिंह
• बलविंदर सिंह
• गुर्नैक सिंह
• जोत जीवन सिंह
• साहिल भानोट
• राम सरूप
• मनदीप अरोड़ा
• रोबिन कनोझिया
• बिंदर नाहर
• सुमित धी़र काका
• अमृत
सभी नेताओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि शिरोमणि अकाली दल, पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पंजाब भर में नई उम्मीद, नई योजना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।