पॉश मोता सिंह नगर में गोलियों की गूंज: IVF सेंटर के बाहर फायरिंग, एसीपी व SHO सस्पेंड; हेलमेट लगाकर गोलियां चलाने वाले की नहीं हो सकी पहचान 

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के पॉश माने जाने वाले मोता सिंह नगर इलाके में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब Vardaan IVF Centre से जुड़े डॉक्टर के घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए Parminder Mand (एसीपी, मॉडल टाउन) और थाना नंबर-6 के एसएचओ Ravinder को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर हेलमेट पहने नजर आ रहा है। वह पहले अस्पताल के पास रुकता है और फिर डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षित माने जाने वाले पॉश क्षेत्र में भी इस तरह खुलेआम फायरिंग हो सकती है, तो कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#Jalandhar #MotaSinghNagar #FiringIncident #LawAndOrder #PunjabPolice #BreakingNews