बड़ी खबर: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर आज और कल अमृतसर एयरपोर्ट पर आएंगे दो प्लेन, पंजाब के इन जिलों के 98 लोग… पढ़ें

अमृतसर/जालंधर/चंडीगढ़। अमेरिका से अवैध इमीग्रेंट्स का डिपोर्टेशन लगातार जारी है। डोनाल्ड ट्रम्प सरकार फिर हथकड़ियों में अवैध भारतीय प्रवासियों से भरे प्लेन अमेरिका से भारत भेज रही है। पहला प्लेन शनिवार रात सवा 10 बजे अमृतसर में लैंड करेगा। 119 अवैध प्रवासी भारतीय वाले इस प्लेन में 67 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 यूपी,

महाराष्ट्र-राजस्थान के 2-2 और हिमाचल-जम्मू-कश्मीर कश्मीर का 1-1 व्यक्ति होगा। रविवार को भी एक अन्य प्लेन सवा 10 बजे उतरेगा। इसमें पंजाब के 31 लोग होंगे। बता दें कि पहला प्लेन 5 फरवरी को आया था। इसमें 104 भारतीयों को बेड़ियों में डिपोर्ट किया गया था। इसमें हरियाणा और गुजरात से सबसे अधिक 33-33 लोग थे। पंजाब के इसमें 30 लोग शामिल थे।

आज की फ्लाइट , इन जिलों के ये लोग शामिल

अमृतसर 6, फरीदकोट 1,फतेहगढ़ साहिब 1, फिरोजपुर 4, गुरदासपुर 11, होशियारपुर 10, जालंधर 5, कपूरथला 10, लुधियाना 1, मोगा 1, मोहाली 3, पटियाला 7, रोपड़ 1, संगरूर 3 और तरन तारन 3 शामिल हैं जिनकी कुल संख्या 67 है।

तीसरी फ्लाइट 16 फरवरी को, किस जिले के कितने लोग!

अमृतसर 4, फिरोजपुर 3, गुरदासपुर 6, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 3, लुधियाना 2, मानसा 2, मोहाली 1, पटियाला 2, नवांशहर 1, संगरूर 1 सहित कुल 31 लोग शामिल हैं।