जालंधर (रोजाना भास्कर): जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस थाने के प्रभारियों में फेरबदल किया है। इसमें 8 पुलिस थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है। शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 8 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसमें महिला पुलिस थाने की इंचार्ज मोनिका अरोड़ा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
जबकि रविंदर कुमार को फिर से नई बारादरी पुलिस थाने में तैनात किया गया है।पुलिस थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह को बस्ती बावा खेल में भेजा गया है। जबकि एसआई मनजिंदर सिंह को रामामंडी पुलिस थाने का इंचार्ज लगाया गया है। कमलजीत सिंह को थाना-8 का प्रभार सौंपा गया है।