जनवरी 2029 तक कार्यकाल दौरान 20 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (रोजाना भास्कर)। बुधवार को नई दिल्ली में 1988 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने देश के 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) का पद संभाल लिया है। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले CEC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। इससे पहले CEC पद पर रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हुए थे।
मुख्य इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का 4 साल का लंबा कार्यकाल होने वाला है। इस दौरान देश के 20 राज्य और 1 एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे। शुरुआत बिहार से होगी और अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा।
ज्ञानेश कुमार के अलावा विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मुख्य चुनाव कमिश्नर की आधी रात को घषणा असम्मानजनक है जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है।