बड़ी खबर: देर रात जालंधर के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे का कत्ल, इलाके में दहशत

जालंधर (रोजाना भास्कर ब्यूरो): जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में युवकों के बीच हुई झड़प में आरोपियों ने एक पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी 17 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार, विकास का अपनी ही गली में कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था।

झगड़े के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर तेजधार हथियार निकालकर विकास पर घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व हमला कर दिया। गंभीर रूप से विधायक शीतल अपने भतीजे को घायल विकास को तत्काल एक देखने अस्पताल पहुंचीं। इस घटना निजी अस्पताल ले जाया गया, से पूरे इलाके में तनाव का माहौल लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित बन गया है।

थाना संख्या 5 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटा लिए हैं और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह पुरानी दुश्मनी और निजी विवाद का मामला है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है, जबकि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी मृतक परिवार गहरे सदमे में है।