बड़ी खबर: सोडल नगर में एक पुरानी बड़ी फैक्ट्री को अवैध रूप से तोड़कर एक कॉलोनी बदला, निगम कमिश्नर को हुई शिकायत

बिना कार्पोरेशन बिना पार्षद की मंजूरी के डीलर ने काट डाली कॉलोनी, सरकारी खजाने को लगाया जा रहा करोड़ों का चूना,

जालंधर (रोजाना भास्कर): जालंधर के सोडल नगर में अवैध निर्माण कर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। यहां बिना कार्पोरेशन बिना पार्षद की मंजूरी के डीलर ने कॉलोनी काट दी।

जानकारी के मुताबिक सोशल नगर में स्थित एक पुरानी बड़ी फैक्ट्री को अवैध रूप से तोड़कर एक कॉलोनी के रूप में बदल दिया गया है। डीलर द्वारा इस फैक्ट्री की जमीन पर छोटे-छोटे 2.5-2.5 मरले के मकान बनाकर और साथ लगते फ्रंट पर कुछ दुकानें बनाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा हैं। यह निर्माण कार्य बिना किसी अधिकारिक अनुमति और सरकारी इजाजत के किया जा रहा है, इस कॉलोनी में सीवरेज व पानी का कैनेशन भी अवैध रूप से किया गया है।

कुछ महीनों पहले इसी फैक्टी के सामने भी इसी डीलर द्वारा एक फैक्टरी को तोड़ कर कॉलोनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है।

अब दूसरी फैक्टी को तोड़ कर एक और कॉलोनी को तैयार किया जा रहा है जिसकी फोटो कॉपी साथ में लगा दी गई है ऐसे लोग सरकार को लाखो करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।

संबंधित पता शर्मा पाउडर कोटिंग और जीके अल्युमिनियम वर्क्स एंड फैब्रिकेशन प्लॉट नंबर 9, सोडल नगर प्लाईवुड फैक्ट्री, सोडल रोड जालंधर। नगर निगम कमिश्नर को शिकायत कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर अवैध निर्माण को रोकने को कहा है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसे अवैध निर्माण कार्य न हों।

वहीं वार्ड नं 78 से आम आदमी पार्टी के पार्षद दीपक शारदा से पूछा गया तो उन्होंने कहा ऐसा कोई केस मेरे ध्यान में नहीं है।