रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। कई परिवारों ने अपने घर, ज़िंदगी की जमा पूंजी और अपनों को खो दिया है। इस कठिन समय में देश के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
युवराज ने अपने संदेश में लिखा: “पंजाब मेरा घर और मेरी आत्मा है। इस बाढ़ की तबाही देखना बेहद दर्दनाक है। परिवारों ने अपनों, घरों और उम्मीदों को खो दिया है और मेरी संवेदनाएं उनमें से हर एक के साथ हैं। कृपया जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।”
युवराज सिंह का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके शब्दों ने न केवल लोगों का दिल छू लिया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि संकट की इस घड़ी में वे अपने राज्य और लोगों के साथ खड़े हैं।
राज्य सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन युवराज जैसे हस्तियों का भावनात्मक समर्थन भी लोगों के लिए एक बड़ी ताकत बनकर सामने आ रहा है।