चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एक भ्रष्टाचार मामले की जांच के तहत हुई है। उच्च स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।