जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। रेलवे क्लब संत नगर रेलवे क्रांसिंग के पास बिहार रेलवे जन कल्याण सभा की तरफ से वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी गीतों के साथ समारोह की महफिल सजी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हर कोई उत्सव की खुशियां मनाते हुए नाच गा रहा था।

बिहार से आए खास तौर पर आयोजन में रंग भरा। जिसमें अवधेश कुमार, पाकी, सीता, शाम सांवरिया, सुरुचि सिंह, गौरव सिंह, सिद्धार्थ सूर्यवंशी ने भोजपुरी गीतों के साथ समां बांधा। उत्सव का खास बनाने के लिए पारंपरिक भोज भी लगाया गया।

समारोह के दौरान आप के हलका सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद मनमोहन राजू, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, नरिंदर सलारिया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मनोज कुमार मधुकर विशेष तौर पर शामिल हुए।
मुख्य आयोजक व ओबीसी कर्मचारी संगठन के मंडल सचिव बृजेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस समारोह के आयोजन का उद्देश्य ही समाज के सदस्यों को इकट्ठा करना और अपनी संस्कृति से जोड़े रखना था।
अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान प्रधान प्रकाश कुमार पाटेल, महासचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार, मुन्ना यादव, आशीष रंजन, चंदन कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, आनंद कुमार सहित सदस्य मौजूद थे।














