तरनतारन/बिहार (रोजाना भास्कर ब्यूरो): पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी।
मतगणना के लिए प्रशासन ने दो अलग-अलग हॉल तैयार किए हैं। एक हॉल में EVM वोटों की गिनती होगी, जबकि दूसरे हॉल में पोस्टल बैलेट पेपर्स की गणना की जाएगी।

यहां 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP ने चुनाव जीता था।

यहां 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। हालांकि प्रमुख मुकाबला 5 उम्मीदवारों के बीच है। जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और अकाली दल-वारिस पंजाब दे के कैंडिडेट शामिल हैं।
रिटर्निंग अफसर गुरमीत सिंह ने बताया कि मतगणना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में होगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।
60.95% हुई वोटिंग:
सुबह 11 बजे तक लगभग 23.35% मतदान हुआ था।
दोपहर 1 बजे तक लगभग 36.62%।
दोपहर 3 बजे तक करीब 48.84%।
शाम 5 बजे तक लगभग 59.21%।
शाम 6 बजे तक का अंतिम प्रलेखन बताता है कि लगभग














