भारत में इतने बजे दिखेगा ‘ब्लड मून’ का नजारा, कुछ घंटों में शुरू होगा चंद्र ग्रहण

रोजाना भास्कर (नई दिल्ली/जालंधर): चद्रग्रहण भारत में 7-8 सितंबर को दिखाई देगा और कुल 3 घंटे 29 मिनट तक चलेगा। जानें सूतक काल की शुरुआत और समाप्ति का समय, अपने शहर में ग्रहण की सही टाइमिंग, और क्या करें–क्या न करें इस विशेष दिन पर।

आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही होता है। ऐसे में आज 07 सितंबर, 2025 रविवार के दिन भाद्रपद पूर्णिमा व्रत भी रखा जा रहा है। आज सुबह 01 बजकर 43 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ हुई है और 07 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी।

जानिए चंद्र ग्रहण का स्पर्श से मोक्ष काल का समय

चंद्र ग्रहण की शुरुआत- आज रात 09 बजकर 57 मिनट पर

खग्रास चंद्र ग्रहण- रात 11 बजकर 01 मिनट पर

चंद्र ग्रहण का मध्यकाल- रात 11 बजकर 42 मिनट पर

खग्रास चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 01 बजकर 23 मिनट पर

चंद्र ग्रहण का समापन- मध्यरात्रि 01 बजकर 26 मिनट पर

Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व

आज रात पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी। यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित होगा।